भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी लिस्ट: CUET UG से मिलेगा प्रवेश

Share your love

भारत की टॉप 10  यूनिवर्सिटी कौन से है? सीयूईटी 20 परीक्षा के लिए एडमिशन से पहले ये जान लीजिए कि कौन से कॉलेज इस  सूची  में  है।

भारत सरकार के मुताबिक जिन विश्वविद्यालयों को भारत की टॉप यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल किया गया है, उन यूनिवर्सिटी में से कई जगह एडमिशन लेने के लिए आपको CUET UG परीक्षा देनी पड़ती  है। अगर हम शीर्ष विश्वविद्यालय रैंकिंग सूची के बारे में बात करें तो इसमे 10 में से 6 विश्वविद्यालय में  CUET UG के अंक देखने पर ही प्रवेश देंगे। इसमें भी आपको हाई CUET स्कोर लाने की जरुरत होती है। भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय की सूची में कई विश्वविद्यालय शामिल हैं, जो आपको उनकी अपनी प्रवेश परीक्षा से प्रवेश दे देते हैं। 

देश की 10 सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी: NIRF 2023 रैंकिंग

1. IISc Bangalore-

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस यानी IISc बैंगलोर भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है। IISc  को एनआईआरएफ़  स्कोर 83.16 मिला है। यह स्कोर कई अलग- अलग पैरामीटर्स  चेक करने के बाद मिला है  पैरामीटर्स चेक जैसे फैकल्टी रिसर्च, स्टूडेंट टीचर रेशियो , प्लेसमेंट, आदि चेक करने पर मिला है. ऑफिशियल वेबसाइट पर नये डाटा के अनुसार इस यूनिवर्सिटी में 477 फैकल्टी, 4695 स्टूडेंट्स है और 738 कोर्स  मौजूद है।  

2. JNU (Jawaharlal Nehru University)- 

Jawaharlal Nehru University को अक्सर राजनीतिक और छात्र मुद्दों में आते हुये देखा जाता है। टॉप यूनिवर्सिटी लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी 2 नंबर पर आती है।  इस यूनिवर्सिटी में भी CUET  स्कोर पर ही एडमिशन  मिलता है। एनआईआरएफ़  रैंकिंग 2023 में JNU का स्कोर 68.92 रहा था।  

3. JMI ( Jamia Millia Islamia University)- 

नई दिल्ली में स्थित जामिआ मिलिए इस्लामिआ यूनिवर्सिटी देश के टॉप  यूनिवर्सिटीज में से एक है। यह  यूनिवर्सिटी भारत के टॉप 10  यूनिवर्सिटी लिस्ट में 3 स्थान पर आती है। एनआईआरएफ़  स्कोर 67.73  है।  इस यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन CUET स्कोर देख कर ही मिलता है।  

4. Jadavpur University- 

जादवपुर यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है।  यह यूनिवर्सिटी  NIRf रैंकिंग 2023 की लिस्ट में देश की 4 सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी मानी गई है। एनआईआरएफ़ स्कोर 66.07  है। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए CUET  स्कोर देखा जाता है। 

5. BHU (Banaras Hindu University)- 

BHU भारत की  यूनिवर्सिटी लिस्ट में 5 नंबर पर है।  यह भारत की पुरानी और ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी में से एक है।  यह  यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है।  इस यूनिवर्सिटी का लेटेस्ट एनआईआरएफ़  स्कोर 65.85  है।

6. Manipal University- 

देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज भी शामिल है।  भारत की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में मणिपाल यूनिवर्सिटी 6 नंबर पर है।  इस यूनिवर्सिटी का एनआईआरएफ़ स्कोर 64.98 है। मणिपाल यूनिवर्सिटी में बहुत से कैंपस है।  रैंकिंग लिस्ट में जो जगह मिली है वो कर्नाटक के मणिपाल स्थित मेन कैंपस के लिए है।  

7. Amrita Vishwa Vidyapeetham- 

अमृता विश्व विद्यापीठम यूनिवर्सिटी केंद्रीय शिक्षा  मंत्रालय  की टॉप यूनिवर्सिटी टैंकिंग में  7 स्थान पर है।  इस यूनिवर्सिटी के भी बहुत से शहरो  में कैंपस है। लेकिन रैंकिंग लिस्ट में तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कैंपस में जगह मिली है।  एनआईआरएफ़ स्कोर  64.67  है।  

8. VIT- 

VIT खासतौर पर Engineering  स्टूडेंट्स के लिए लोकप्रिय है।  वेल्लोोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी  NIRF  रैंकिंग  लिस्ट में 8  स्थान पर है।  इस इंस्टिट्यूट का कैंपस तमिलनाडु के vellore में  स्थित है। एनआईआरएफ़  स्कोर 64.33 है।   

9. AMU- 

AMU यूनिवर्सिटी भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में 9 स्थान पर आती है। यह उत्तर प्रदेश की दूसरी टॉप यूनिवर्सिटी है। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एनआईआरएफ़ स्कोर  63.88 है। इस यूनिवर्सिटी का कैंपस अलीगढ में स्थित है।  AMU में भी CUET स्कोर देख कर ही एडमिशन मिलता है। 

10. Hyderabad University- 

हैदराबाद  यूनिवर्सिटी जो की तेलंगाना में स्थित है स्टूडेंस्ट  के बीच बहुत पॉपुलर है।  इस यूनिवर्सिटी का एनआईआरएफ़ स्कोर 62. 09 है। भारत के टॉप 10 यूनिवर्सिटी की  लिस्ट में हैदराबाद  यूनिवर्सिटी 10  स्थान  पर है।  इस यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लेने के लिए CUET स्कोर की ही जरुरत होती है।  

CUET UG 2024  का आयोजन 45  केंद्रीय, 37 राज्य, 32 डीम्ड 134 निजी और 3  अन्य विश्वविद्यालयो में प्रस्तावित डिफरेंट UG  कार्यक्रमो  में प्रवेश के लिए किया जायेगा।  

यह भी पढ़ें: देहरादून में बोर्डिंग स्कूलों की सूची

Share your love
Indresh
Indresh Sharma

Indresh Sharma always had a keen interest in writing. He has written for various categories, but his core expertise covers the News and Current Affairs column. At DDelhi, he combines his love for writing with political interest and covers a range of topics, including national news, international developments, Indian politics, public affairs, and important updates from Delhi. His aim is to deliver factual information on the latest topics so that readers can stay informed. In addition, he closely follows developments in Indian politics, government policies, elections, parliamentary affairs, and administrative decisions. Such interest in politics allows him to deliver content that is informative, balanced, and relevant.

Articles: 125

Advertise with us